बांदा, मार्च 23 -- बांदा। संवाददाता टक्कर मारने के बाद ट्रक बाइक समेत सवार को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक को एक ढाबे के पास रोककर भाग निकला। तिंदवारी थानाक्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा गाड़ीडेरा निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र पुत्र शिवमंगल शनिवार शाम बाइक से घरेलू सामान खरीदने तिंदवारी जा रहा था। वह जसईपुर के पास पहुंचा ही था कि बांदा से फतेहपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ड्राइवर ने ट्रक को रोका नहीं और बाइक सवार को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गया। इससे मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर माटा गांव के पास स्थित एक ढाबे में ट्रक खड़ा करके भाग निकला। हादसे की जानकारी होते ही पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी पुलिस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.