गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद महिला से मारपीट कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरडीसी क्षेत्र में बीते 17 दिसंबर को हुई घटना को लेकर पीड़िता ने पांच जनवरी को शिकायत दी। पुलिस ने महिला चालक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कविनगर सी-ब्लॉक में रहने वाली स्नेहल भाटिया के अनुसार वह बीते 17 दिसंबर को अपनी कार से किसी निजी काम के चलते आरडीसी गई थीं। कचहरी के सामने कार मोड़कर वह घर लौट रही थीं, तभी सामने से आ रही कार की चालक ने उनकी गाड़ी के बाईं ओर रगड़ मार दी। टक्कर के बाद वह कार रोककर जैसे ही बाहर निकलीं तो दूसरी कार की चालक अपूर्वा मिश्रा गाली-गलौज करते हुए उनके पास पहुंच गई। आरोप है कि अपूर्वा मिश्रा ने उनके बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.