गोपालगंज, फरवरी 20 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। बिहार-यूपी सीमा पर बलथरी समेकित जांच चौकी के समीप शुक्रवार की देर रात असम से गोरखपुर जा रहे मेथेनॉल के टैंकर में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद टैंकर का चैंबर से मिथेनॉल का रिसाव होने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। अत्यंत ज्वलनशील होने की वजह से आग लगने की आशंका के मद्देनजर मौके पर दमकल की सात गाड़ियां बुलायी गईं। एहतियातन एनएच 27 पर वाहनों का परिचालन एक लेन में कुछ देर के लिए रोक दिया गया। अगल-बगल की दुकानों को बंद करा दिया गया। सड़क पर पानी और रासायनिक फॉग का छिड़काव किया गया। इसके बाद जेसीबी से सड़क पर पसरे मेथेनॉल पर मिट्टी डाला गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेम चंद राम ने बताया कि बचाव कार्य चलाया जा रहा है। टैंकर से अत्यंत ज्वलनशील मेथेनॉल के रिसाव को रोकने की कोशिश की जा ...