चतरा, अगस्त 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनजीटी के सख्त निर्देश के बावजूद अवैध बालू की तस्करी टंडवा में थमने का नाम नहीं ले रहा है। धनगड़ा, सेरनदाग समेत अन्य जगहों पर रात के अंधेरे में बालू माफिया बालू ढोने में लगे हैं। इसी की सूचना पर पुलिस ने आमरपाली के उड़सू के पास अवैध बालू लदा चार ट्रेक्टरो को जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर उमेश राम की नजर पड़ते ही ट्रैक्टर भागने की फिराक में थे, पर जवानों ने ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...