चतरा, मार्च 17 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा शहर कारोबारी राजू साव के खपड़ैल नूमा गोदाम में शनिवार को चार बजे शाम आग लग गयी। इससे घर में रखा लकड़ी और खपड़ैल नुमा मकान को काफी नूकसान हुआ। इस घटना की सूचना मिलने पर सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया के प्रयास से एनटीपीसी का दमकल आकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि समय पर एनटीपीसी का दमकल आग पर काबू नहीं पाता तो वहां आसपास आधा दर्जन से अधिक खपड़ैल नूमा मकान जलकर राख हो जाते। यह आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार कारोबारी राजू साव का गोदाम बाजार टांड़ के रौनक होटल के समीप था। जहां कारोबारी अपना गोदाम बना कर रखें हुए हैं। शनिवार को दोपहर बाद चार बजे अचानक घर से धूआँ उठते देख आसपास के लोग पहूंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया गया कि आगजनी के समय गोदाम में कोई नहीं था। इधर भुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.