चतरा, जनवरी 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि मेहनत और जज्बा हो तो हर सफलता कदम चूमती है, इसे साबित कर दिया प्रखंड के एक छोटे से गांव कबरा पंचायत के धीरज कुमार सिंह पिता बिरेंद्र सिंह ने। झारखंड सूचना आयोग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी बनकर पंचायत का नाम रोशन किया। बताया गया कि धीरज इसके पहले रेलवे मे अधिकारी के पद पर थे। रेलवे से रिजाइन कर प्रशाखा पदाधिकारी में बेहतर भविष्य दिखा। धीरज के अनुसार एक समय एक साथ दो नौकरियों का आफर हुआ। इसमें हाइकोर्ट का पेशकार और रेलवे में नौकरी। पर हमने रेलवे ज्वायन किया। इसके बाद सीजीएल में सफलता मिली। इधर इस आशातीत सफलता पर गांव के केशो साव समेत अन्य ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मुखिया सह झामुमो जिला अध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन तथा मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी ...