औरंगाबाद, जनवरी 8 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा पटवा टोली गांव निवासी 58 वर्षीय रामप्रवेश चौधरी की मौत झारखंड के करकटा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रवेश चौधरी महाराष्ट्र के पुणे में रहकर ट्रक चालक के रूप में कार्य करते थे और रोजगार के सिलसिले में लंबे समय से वहीं रह रहे थे। कुछ दिन पहले वे अपने घर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। गुरुवार को करकटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान टंडवा पटवा टोली गांव निवासी रामप्रवेश चौधरी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि ट्रेन से कटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो ...