चतरा, जनवरी 1 -- टंडवा नीम चौक निवासी सह कारोबारी धनेश्वर प्रसाद गुप्ता उर्फ ढेना साहू के पुत्र 45 वर्षीय रवि गुप्ता का निधन बुधवार की दोपहर हो गयी। परिजनों के अनुसार वे दूकान में बैठे थे, कि अचानक हार्ट एटैक आ गया। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर उनके निधन पर पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, गणेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, आम्रपाली परियोजना से महेश वर्मा, विकास मालाकार माली,देवकी रजक,पूर्व मुखिया राजेंद्र नायक, समाजसेवी सुभाष दास,जागेश्वर दास समेत अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...