चतरा, फरवरी 20 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित एक कुएं में गुरुवार शाम 28 वर्षीय टुकन गंझू का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।मिली जानकारी के अनुसार गांव में शादी समारोह चल रहा था और बारात जाने की तैयारी हो रही थी।टुकन गंझू भी बारात में जाने के लिए घर से निकला था।इसी दौरान घर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में उसका शव तैरता हुआ देखा गया।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल उरांव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.