चतरा, फरवरी 15 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। टंडवा थाना अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो की मौत हो गयी। पहली घटना सराढू पंचायत के सुइयाटाड़ में एक 22 वर्षीय विवाहिता सुबंती देवी पति निर्मल उरांव ने अपने घर में शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली। मृतका का चार माह का पुत्र है। बताया गया कि पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मौत को गले लगाया। जबकि दूसरी घटना में मिसरौल पंचायत के मारंगलोइया गांव के 24 वर्षीय नकुल गंझू का शव आम्रपाली पीओ कार्यालय के आसपास रविवार की सुबह मिली। शव के पास ही उसका बाइक क्षतिग्रस्त मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकुल अपने गांव के एक साथी संतोष के साथ रविवार को छह बजे सुबह घर से टंडवा आया। उसके बाद आम्रपाली के होन्हे गांव गया। इसी बीच लगभग आठ बजे सुबह उसका शव आम्रपाली पीओ कार्यालय के आसप...