मोतिहारी, फरवरी 24 -- चकिया। पीपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव में सोमवार को बाथरूम की टंकी की सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र राय (50) के रूप में हुई है। पिपरा थाना अध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। टंकी की सफाई करने के दौरान दम घुटने से उसकी मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आयेगी। फिलहाल मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। परिजनों ने बताया कि मृतक को एक पुत्री व दो छोटा पुत्र है। तीनों बच्चे में से किसी का भी विवाह नहीं हुआ है। परिवार का वहीं कमाउ व्यक्ति था। बच्चों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.