अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी 'हर घर जल' योजना, ग्रामीणों को उसके गिरने का खतरा गोधा, संवाददाता। अलीगढ़ जिले में सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत गांव-गांव और प्रत्येक घर में नलों से पानी पहुंचने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत इसका उल्टा है। ग्राम खुर्द खेड़ा में घटिया सीमेंट से पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल निगम योजना के तहत हुए कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। निर्माण कार्य में जंग लगी हुई सरिया व जमी हुई सीमेंट को हथौड़ियों से रेत बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रदेश सरकार पेयजल निगम के कर्मचारी जल जीवन मिशन योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कर लाखों-करोड़ों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.