गंगापार, अप्रैल 17 -- विकास खंड मेजा के ग्राम पटेहरा में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन द्वारा टंकी तो बनाई गई लेकिन, लोगों को पानी नहीं मिला। ज्यादातर लोग इस टंकी को सिर्फ शोपीस बताते हैं। किसी कर्मचारी के न होने से टंकी परिसर में ताला लटक रहा है। इसका निर्माण 2010 में कराया गया था। टंकी बनने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि पेयजल संकट खत्म हो जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। सिरहिर, भगवानपुर दसौती, पटेहरा के लोगों को लाभान्वित किए जाने की शासन की मंशा पर पानी फिर गया। ग्रामीणों का आरोप है की मिट्टी पड़ते ही पाइप लाइन ध्वस्त हो गई जिसको आज तक नहीं सुधारा गया। कर्मचारियों की नियुक्ति भी नहीं किए जाने से टंकी केवल शो पीस साबित हो रही है। पटेहरा के लोगों को कभी कभार पानी मिल जाता है। गौरव पाण्डेय, बबलू गूप्ता, रूद्रमणि पांडेय, आदर्श मिश्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.