लखनऊ, जनवरी 5 -- जानकीपुरम क्षेत्र में पानी की टंकियों से हो रहे रिसाव और ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जलकल विभाग सक्रिय हो गया है। कई इलाकों में टंकियों से लगातार पानी टपकने और ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों व आसपास के क्षेत्रों में पानी फैल रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार के अंक में हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे अधिकारियों ने संज्ञान लिया। समस्या की जानकारी मिलते ही जलकल विभाग के अधिकारी सोमवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। ----- अधिशासी अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप यादव अपनी टीम के साथ जानकीपुरम पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकियों से हो रहे रिसाव और ओवरफ्लो की स्थिति को देखा। कई जगहों पर तकनीकी खामियों और ...