चंदौली, जनवरी 20 -- इलिया, हिसं। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध और साफ पानी मुहैया कराने के लिए हर घर जल नल योजना में गांव गांव पानी की टंकी के साथ ही भूमिगत पेयजल पाइप बिछाई जा रही है ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके । इलिया के रोहाखी गांव में बनी पानी टंकी शोपीस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में यह योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है। गांव में लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते आज तक ग्रामीणों को जल कनेक्शन नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण पूरा हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, इसके बावजूद घर-घर नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। ऐसे में शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण आज भी चापाकल और कुओं पर निर्भर हैं। गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे...