शामली, जनवरी 6 -- जल जीवन मिशन के तहत गांव दभेड़ीखुर्द में चार से टंकी का निर्माण अधूरा है और सड़कें उखड़ी हुई है। पूर्व ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को शिकायत की है। दभेड़ीखुर्द के पूर्व प्रधान मुंशाद अली चौहान ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की है। शिकायत में बताया गया कि चार वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत उनके गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद दी गई थी। पानी की टंकी का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। लेकिन आज तक गांव के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं दी गई। सड़के भी उखड़ी पड़ी है, जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...