शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- रोजा में रेल विभाग की टंकी ओवरफ्लोह होने पर सैकड़ों लीटर पानी ऐसे ही बह गया। वही टंकी के आसपास का इलाका जल मग्न हो गया। रेलवे कालोनी में भी पानी पहुंच गया। जानकारी होने पर पानी की सप्लाई को बंद किया। नोटिफाइड एरिया स्कूल के पीछे बनी रेलवे की पानी की टंकी शनिवार रात को ओवरफ्लो हो गया। सुबह जब लोग जागे तो उन्हें पूरे ग्राउंड और कोयला कालोनी में पानी भरा मिला। जानकारी करने पर पता चला कि टंकी का पानी बहकर आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...