सासाराम, फरवरी 20 -- दिनारा, संवाददाता। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक दिनारा में एक महिला का झोला में रखा गया पैसा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर गुरुवार को शाम पीड़िता द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पैसा चोरी के मामले में थाना क्षेत्र खखडही गांव निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी नीलू देवी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक दिनारा में पैंसठ हजार रुपये झोला में रखकर जमा करने आई थी। आवश्यक कार्य हेतु झोला रखकर चली गई थी। कुछ देर के बाद जब झोला के पास आई तो देखी कि किसी अज्ञात लोगों द्वारा पैसा की चोरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...