मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंकज मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रुपए निकाल कर जा रहे उदय कुमार सिंह के झोला में ब्लेड मारकर शातिरों ने 1.40 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। जगदेवन छपरा गांव के रहने पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में चार संदिग्ध देखे गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उदय कुमार बैंक से रुपए निकालने के बाद झोला में रखकर बगल की गली में करीब सौ मीटर आगे एक फोटो स्टेट की दुकान में गया था। उसी क्रम में उसके झोला में ब्लेड मारकर रुपए उड़ाया गया। जब वह फोटो स्टेट कागज लेकर बैंक में जमा करने गया तो झोला में रुपये नहीं थे। तब पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है तो चार संदिग्ध यु...