भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के घाट रोड, आदमपुर स्थित एक निजी क्लीनिक को एक झोला छाप डॉक्टर चला रहा था। क्लीनिक में कोई प्रशिक्षित स्टाफ तक नहीं पाया गया। जांच कमेटी की अनुशंसा पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने निजी क्लीनिक को बंद करने का आदेश दिया। क्लीनिक पर 50 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गयी है कि अगर आगे क्लीनिक खुला मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम ने पाया था कि अमित सेवा सदन, प्राथमिक उपचार केंद्र घाट रोड आदमपुर में जांच के दौरान क्लीनिक में कोई डॉक्टर नहीं था। क्लीनिक का प्रदूषण प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन व सर्टिफिकेट मांगने पर उपलब्ध नहीं कराया गया। क्लीनिक में मेडिकल कचरे के निष्पादन का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ था। यहां तक क्लीनिक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.