फिरोजाबाद, जून 22 -- मिशन शक्ति के तहत युवतियों एवं किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी शोहदे किशोरियों एवं युवतियों को बहलाने-फुसलाने से बाज नहीं आ रहे। हर रोज जिले से दो से तीन किशोरियों को शोहदे बहला-फुसला कर ले जा रहे हैं तो परिजन परेशान हैं। थाना सिरसागंज के एक गांव में रहने वाली किशोरी 20 जून की सुबह से गायब है। परिजनों की मानें तो 20 जून को सुबह चार बजे जब वह जागे तो 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। बेटी की काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान जानकारी मिली कि गांव में ही रहने वाला गौरव शाक्य बेटी को कहीं बहला-फुसला कर ले गया है। जब किशोरी के पिता गौरव शाक्य के घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं था। उसके परिजन भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक दूसरी घटना में थ...