बदायूं, अक्टूबर 10 -- बदायूं। मुजरिया क्षेत्र के ढकपुरा मीरापुर में झोलाछाप के यहां इलाज कराने गई युवती की मौत हो गई। युवती के परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। झोलाछाप शव को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के ढकपुरा मीरापुर गांव का है। यहां के किशन लाल की 18 साल की बेटी ओमकुमारी गुरुवार को गांव में ही झोलाछाप के यहां सर्दी-जुकाम की दवाई लेने गई थी। वहां झोलाछाप ने ओमकुमारी को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। झोलाछाप युवती को लेकर मुजरिया में एक दूसरे डॉक्टर के यहां ले गया। जहां डॉक्टर ने ओमकुमारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद झोलाछाप युवती के शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी डॉक्टर ने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.