संभल, अप्रैल 4 -- बबराला में एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से दो वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ दुकान पर उमड़ पड़ी। शुक्रवार सुबह गुन्नौर हीरापुर निवासी अनिल की दो वर्षीय बेटी राखी को सर्दी-जुकाम होने पर परिजन इलाज के लिए बबराला के एक झोलाछाप के पास ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप दुकान छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने आरोपी पर लापरवाही से बच्ची की जान लेने का आरोप लगाया। हालांकि मासूम की मौत के बाद मामले को निपटने के लिए समझौते का प्रयास चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.