मिर्जापुर, जनवरी 5 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोर की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर के सामने ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिए। झोलाछाप पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह और तहसीलदार दीक्षा पांडेय के आश्वासन पर चार घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा ग्राम पंचायत के पंडितपुर गांव निवासी हीरालाल का 15 वर्षीय पुत्र राजन कुमार रविवार को सूखी लकड़ी काट रहा था। उसी दौरान लकड़ी का एक टुकड़ा छिटककर माथे पर लगा और वह जख्मी हो गया। किशोर ने रतेह चौराहा स्थित दिव्यांशी मेडिकल स्टोर पर उपचार कराया। उसके बाद घर लौट आया। दूसरे दिन सोमवार की दोपहर ...