बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। मरीज का गलत ऑपरेशन कर जान खतरे में डालने के आरोपी फार्मासिस्ट जयवीर के खिलाफ नोडल अफसर डॉ. अमित कुमार ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि जांच के दौरान आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताते हुए ऑपरेशन करने से इनकार किया। वहीं मरीज के परिजन ने ऑनलाइन भुगतान की रसीद समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे अजय का पीलीभीत बाईपास स्थित प्रथ्वी फार्मा क्लीनिक पर जयवीर ने गलत ऑपरेशन कर दिया था। जयवीर ने पेशाब की जगह में पानी भरने की बात बताई थी, जबकि उसकी आंत में बीमारी थी। परिजन की शिकायत पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार को जांच सौंपी थी। 14 जनवरी को नोडल अधिकारी ने पीलीभीत बाईपास इलाके मे...