मुरादाबाद, फरवरी 13 -- स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने झोलाछापों के खिलाफ अभियान लगातार तीसरे दिन जारी रखा। नोडल एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव बेलवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रिंस रोड स्थित ख्वाजा, अलशिफा हेल्थ केयर व करूला स्थित ख्वाजा अस्पताल पर छापा मारा गया। इन अस्पतालों में कथित अवैध तरीके से मरीजों का इलाज होने की हकीकत सामने आई। अस्पतालों में मौजूद उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया। डॉ. बेलवाल ने बताया कि झोलाछापों के विरुद्ध चल रहा अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई चिकित्साधिकारी डॉ.विकास सिंह, डॉ.अमित सक्सेना, डॉ.आरके शर्मा, डॉ.कुलजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंचीं टीमों ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.