रायबरेली, फरवरी 6 -- लालगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक मछुआरे की झापड़ी जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। क्षेत्र के बेहटा कला गांव के रहने वाले रजनू गौड़ पुत्र मतई गौड़ बीते रात गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वह घर नहीं लौटे। सुबह जब वह तालाब के पास स्थित अपनी झोपड़ी में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की इस घटना में रजनू गौड़ की मछली पकड़ने की जाल, रस्सियां, जाल मरम्मत का सामान समेत अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। पीड़ित के अनुसार जलकर नष्ट हुए सामान की कीमत लगभग 80 से 90 हजार रुपये के बीच है। मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.