बाराबंकी, जनवरी 21 -- दरियाबाद। क्षेत्र के ग्राम खत्रीपुर मजरे सेमौर निवासी राजकुमारी पत्नी मंशाराम रावत ने मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह गरीब महिला है। घास फूस की झोपड़ी बनाकर निवास करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र है। राजकुमारी ने अपने पत्र में आगे कहा है कि उसने 30 जनवरी को बीडीओ दरियाबाद को आनलाइन प्रार्थना पत्र दिया। जिससे ग्राम विकास अधिकारी उमेश वर्मा द्वारा मौके पर जांच की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखित रूप से दिया कि आवेदिका पात्र है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2024 आवास प्लस की सूची में नाम शामिल कर लिया गया है। लक्ष्य प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। परन्तु अब तक राजकुमारी का नाम न तो आवास प्रस्तावित सूची दर्ज किया गया है और न ही उसे आवास दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.