जहानाबाद, जनवरी 3 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के किंजर ग्राम स्थित मक्का पर रविदास टोली निवासी 68 वर्षीय रामस्वरूप दास की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि खेत के बधार में फसल की रखवाली करने के दौरान पुआल की झोपड़ी में आग लग जाने के कारण किसान बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उनके परिजन जख्मी किसान को किंजर सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल अरवल में भी बुरी तरह जले हुए किसान को पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में शनिवार की देर संध्या किसान की मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक अपने झोपड़ी के पास प्रतिदिन अंगीठी जलाकर सोते थे और हरी सब्जी की खेती की रखवाली करते थे। मृतक के दो बच्चे एवं पत्नी है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्...