औरैया, दिसम्बर 29 -- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे। सभी ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर आवास दिलाने की गुहार लगाई। ककोर बुजुर्ग निवासी मगड़े उर्फ मंगला पत्नी वीर सिंह, श्रीकृष्ण, कमलावती व जितेन्द्र सहार तथा फफूंद क्षेत्र से रेशमा, राधा देवी, रानी, मुन्नी देवी, काजल और असेनी क्षेत्र की गुड्डी देवी ने बताया कि वे लोग लोहा पीटकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास न तो खुद की जमीन है और न ही रहने के लिए पक्का मकान। मजबूरी में सभी अपने बच्चों के साथ झोपड़पट्टी में रहने को विवश हैं। महिलाओं ने बताया कि बरसात के दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। बारिश में झोपड़ियां टपकने लगती हैं,...