बोकारो, फरवरी 19 -- बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया l प्रतियोगिता में जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र के 48 फुटबॉल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं l मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में झोपड़ो चैनपूर टीम ने गंगुडीह टीम को एक के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में स्टेशन रोड तुपकाडीह की टीम ने कांड्रा टीम को शुन्य के मुकाबले 6 गोल से बुरी तरह से पराजित किया। ट्रेनिज हास्टल मैदान में खेले गए मैच में टांड़मोहनपुर की टीम ने राधानगर की टीम को एक के मुकाबले 7 गोल से बुरी तरह से पराजित किया। अंतिम मैच में अंबिकानगर क्लब की टीम ने करहरिया की टीम को एक के मुकाबले 8 गोल से बुरी तरह से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर संजीव कुमार, मो. सलीम ,मैच रेफरी निर्मल म...