महाराजगंज, दिसम्बर 24 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में एक किसान की झोपड़ी में आग लगने से नगदी समेत अनाज व कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर खाक हो गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार ग्राम सभा के निवासी ब्रह्मा की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी के अंदर मौजूद परिजनों ने बाहर निकल कर जान बचाई। ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते जबतक आग पूरे झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, नगदी सहित सारा समान जलकर राख हो गया। प्रधान की सूचना पर हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.