संभल, जनवरी 16 -- थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर में गुरुवार शाम झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। उधर परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। 75 वर्षीय राममूर्ति (पत्नी रामलाल) गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपनी झोपड़ी में सो रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान झोपड़ी से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। जब तक ग्रामीण मौके पर दौड़ते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और बुजुर्ग महिला की अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर धनारी थाना प्रभारी संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.