मैनपुरी, फरवरी 24 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जींगन में मंगलवार देर रात झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर डेढ़ दर्जन से अधिक बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग से झोपड़ी में रखा अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुरावली के ग्राम जींगन निवासी गोविंद पुत्र स्व. रामस्वरूप अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करता है। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद वह हाल ही में दिवंगत हुए अपने पिता के अनराये उठाए जाने के स्थान पर चला गया। घर पर उसका बड़ा भाई शिशुपाल मौजूद था। देर रात 10:30 बजे अचानक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकि...