लखनऊ, फरवरी 14 -- निगोहा के परसपुर ठठ्ठा गांव में शनिवार को गांव किनारे बनीं एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा छोटा गैस सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग भागे। आग की लपटों को बढ़ता देखकर लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल की गाड़ी आने पर फौरन राहत कार्य शुरू किया गया। आग से झोपड़ी की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। परसपुर ठठ्ठा गांव निवासी गुड्डू मजदूरी करता है। उसका चार वर्षीय बेटा शिवा झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। शनिवार सुबह अचानक झोपड़ी से धुआं निकलने लगा। जबतक लोग कुछ समझ पाते की आग ने बिकराल रूप ले लिया था। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं मिला। आग की लपटों को बढ़ता देखकर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आग की सूचना दी। जबतक दमकल की गाड़ी आती कि उससे पहले झोपड़ी के अंदर रखे छोटा ...