मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला सुदामा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा भूसा, स्कूटी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से झोपड़ी स्वामी सर्वेश प्रजापति की पत्नी उर्मिला देवी झुलस गईं। वहीं उनकी एक बकरी भी जख्मी हो गई। घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग फैलने से बच गई। घायल उर्मिला देवी को नवीगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़ित सर्वेश प्रजापति ने बताया कि आग से उसे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...