कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। खड्डा पडरौना मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया में बीती रात मोरंग बालू लदी एक मालवाहक ट्रक झोपड़ी में घुस गया। इसमें दो पशु घायल हो गए, जबकि झोपड़ी में सोया वृद्ध चौकीदार बाल-बाल बचा। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी चौकीदार नागेन्दर यादव घर के समीप झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान बिहार से मोरंग बालू लेकर महराजगंज जा रहा एक मालवाहक ट्रक बेकाबू हो नागेन्दर की झोपड़ी में घुस गया। इससे झोपड़ी में बंधे दो पशु घायल हो गए, जबकि वृद्ध चौकीदार ने चारपाई से भागकर जान बचाई। मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक कब्जे में लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.