संभल, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के गांव सेजना अहरान में शुक्रवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। गांव निवासी सुखराम उर्फ ओमप्रकाश पुत्र गज्जू अपने परिवार के साथ झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे झोपड़ी से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। परिवार ने तुरंत बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में झोपड़ी पूरी तरह जल गई। इसमें रखे कपड़े, चारपाई और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार, लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्राम प्रधान किशनगोपाल ने पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.