लखनऊ, मार्च 20 -- बंथरा में बुधवार सुबह झोपड़ी में आग लगने से सात बकरियां जल गईं। वहीं एयरपोर्ट के पास खेत में आग लगने से कई बीघा फसल जल गई। लोनहा निवासी पीआरडी कर्मी संतोष रावत के घर के पास झोपड़ी है, जिसमें बकरियां बांधी जाती थीं। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे झोपड़ी में आग लग गई। संतोष की पत्नी रेखा ने शोर मचाया। पानी डाल कर आग को काबू किया गया। किसी तरह से दो बकरियों को पीआरडी कर्मी के परिवार वाले निकाल सके। उधर, एयरपोर्ट बाउंड्री के पास आग लगने से सत्यनारायण, मुन्ना, होरीलाल, बेचालाल, ननकू और हरिशंकर की फसल जल कर राख हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.