बहराइच, मई 17 -- बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में शनिवार सुबह सात बजे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में एक बाइक व पानी व सिंचाई के इंजन आदि जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत राजा रेहुआ के मजरा अहमदपुर में शनिवार की सुबह रईस अहमद के फूस के छप्पर में तेज आंधी के बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित रईस अहमद ने बताया कि आग लगने के कारण फूस के छप्पर में खड़ी बाइक, सिंचाई का इंजन, पांच चारपाई, दो लकड़ी के तख्त आदि कई सामान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.