गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले के कटेया प्रखंड के जसौली गांव में रविवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में एक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। आग में पशु चारा, चारा काटने वाली मशीन, दो साइकिल, बक्से में रखे कपड़े समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ित निक्की देवी ने बताया कि रविवार की रात परिवार खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान झोपड़ी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कटेया थाने में तैनात अग्निशमन टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद अग्निक सोनू कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार और मिथुन कुमार ने अग्निशमन की बड़ी गाड़ी की मदद से आग बुझाई। अग्निशमन विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.