रुद्रपुर, जनवरी 21 -- किच्छा, संवाददाता। ग्राम गडरिया बाग में अज्ञात कारणों से झोपड़ियों में आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से सात झोपड़ी और उनमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार को ग्राम गडरिया बाग में अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर सात झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। एक झोपड़ी में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बेचैनी देवी पत्नी महेंद्र, देवीदास पुत्र मोहनलाल, वेद प्...