नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- कहते हैं, जिंदगी के बारे में यात्राएं आपको जितना सिखाती हैं, कोई स्कूल या कॉलेज उतना नहीं सिखा पाता। हमारी आज की किरदार शाहीन मिस्त्री इसका बड़ा उदाहरण हैं। सन् 1971 में मुंबई (तब बंबई) के एक संपन्न परिवार में पैदा हुईं शाहीन की मां 'स्पीच थिरेपिस्ट' थीं और पिता बैंकर। बैंकर भी ऐसे कि शाहीन पांच मुल्कों में पली-बढ़ीं। दरअसल, शाहीन के पिता सिटीग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी थे। लिहाजा, एक से दूसरे देश में उनका तबादला होता रहता। लेबनान, ग्रीस, इंडोनेशिया होते हुए परिवार आखिर में अमेरिका पहुंचा। वहां कनेक्टिकट के एक निजी हाईस्कूल में दाखिला मिल गया था और शाहीन ने इत्मीनान की सांस ली कि अब यहीं से वह अपना हाई स्कूल मुकम्मल करेंगी। इसके पहले वह अलग-अलग मुल्कों के नौ स्कूलों में पढ़ चुकी थीं। शायद आप भी यही सोच रहे हों कि शा...