बागेश्वर, जनवरी 2 -- उत्तरायणी मेले को भव्य व दिव्य बनाने के लिए 17 समितियों के साथ बैठक हुई। बैठक में झोड़ा और चाचरी विधा को विशेष जगह देने की मांग जोर-शोर से उठी। साथ ही जगराते की रात आने वाले बैर-भगनौल गायकों को विशेष सुविधा देने की मांग की। इसके साथ कई अन्य सुझाव लोगों ने नगर पालिका के सामने रखे। नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को आयोजित आगामी उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर गठित सभी मेला समितियों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। लोगों ने खुले मंच से विचार रखे और उत्तरायणी मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिकतर वक्ताओं ने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और उत्तराखंड की पारंपरिक प्रथाओं, संस्कृति एवं लोक परंपराओं को सहेजने पर विशेष जोर दिया। मेलाधिकारी प्रियंका रानी ने कहा कि उत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.