गोरखपुर, दिसम्बर 22 -- गोरखपुर। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन गोरखपुर से झूसी तक माघ मेला स्पेशल चलाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05002/05001 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर माघ मेला आरक्षित स्पेशल 1, 3, 13, 15, 16, 18, 21, 23, 30 जनवरी, 1, 13 एवं 15 फरवरी, 2026 को गोरखपुर से रात 9.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजे झूसी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में झूसी-गोरखपुर माघ मेला स्पेशल 2, 4, 14, 16, 17, 19, 22, 24, 31 जनवरी, 2, 14 एवं 16 फरवरी, 2026 को झूसी से रात 10.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.