फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- सिवारा।कस्बा सिवारा खास में पुरानी पुलिस चौकी के पास मुख्य मार्ग पर बिजली के तार कई दिनों से ढीले होकर झूल रहे हैं। इससे स्थानीय लोग बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंतित हैं। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों के इन तारों से टकराने का खतरा बना हुआ है। बिजली के एक खंभे से दूसरे खंभे तक फैली यह केबल मुख्य मार्ग के ऊपर काफी नीचे आकर झूल रही है। बसें और ट्रक जैसे बड़े वाहन अक्सर इन झूलते तारों को लगभग छूते हुए निकलते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने ढीले तारों को ठीक करवाने के लिए संबंधित बिजली कर्मियों से कई बार शिकायत की है। हालांकि, इन शिकायतों के बावजूद अब तक इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नेकराम प्रजापति, विजेन्द्र पाल, मोर सिंह, अमर सिंह ,...