बस्ती, फरवरी 23 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के लोढ़वा स्थित लोढ़ेश्वरनाथ शिव मंदिर पर बीते महाशिवरात्रि पर आयोजित मेले में झूला झूलते समय गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनहा थानाक्षेत्र अन्तर्गत परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल गांव के दुबिहवा टोला निवासी मृतक सत्यम निषाद (18) पुत्र राम बिलास दोस्तो के संग मेला देखने गया था। शाम करीब सवा पांच बजे मेले में लगा ब्रेक डांस पर झूला झूलने लगा। बैठने के बाद झूला शुरू होने पर ही वह झूले से गिर गया। झले से गिरने पर वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी भानपुर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल से डाक्टरों ने हालत बिगड़ता देख घायल को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को लेकर निजी चिकित्सालय में ले जाकर इलाज शुरू कराया। शनिवा...