अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- बागेश्वर, संवाददाता। दो दिन बाद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व व्यापारिक उत्तरायणी मेला शुरू हो जाएगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। नुमाईशखेत में संस्कृतिक मंच तैयार हो गया है। साथ ही झूले व चर्खे भी मेले में पहुंच गए हैं। बाहरी क्षेत्र के दुकानदार भी यहां आने लगे हैं। मेले को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पालिका ने कमर कस ली है। मालूम हो कि इस बार 13 जनवरी से 20 जनवरी तक उत्तरायणी मेला आयोजित हो रहा है। मेले का पोस्टर का विमोचन हो गया है। कलाकारों के साथ ही स्टार नाइट भी तय हो गए हैं। नुमाईशखेत में विकास प्रदर्शनी लगेगी। सांस्कृतिक मंच तैयार कर लिया गया है। झूले व चर्खें लगने शुरू हो गए हैं। नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंग...