फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस की एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) ने जिला प्रशासन से 25 से ज्यादा सवालों की सूची भेजकर इस हादसे को लेकर जानकारी मांगी है। इस वजह से पुलिस की जांच जहां से शुरू हुई थी, वहीं पर अटकी हुई है। पुलिस अब तक झूला टूटने की वजह का पता नहीं लगा सकी है। अब पुलिस झूला निर्माता से पूछताछ कर झूला निर्माण के मानकों का पता लगाएगी। सूत्रों का कहना है कि मेले के लिए करीब एक करोड़ 32 लाख रुपये की कीमत में झूला का ठेका हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर निवासी मोहम्मद शाकिर को दिया गया था। मोहम्मद शाकिर ने मेले में झूला लगाने के लिए अलग-अलग झूला मालिकों से संपर्क किया था। मेरठ निवासी शुभम गुप्ता ने भी सूनामी झूला यहां लगाया था। मेरठ निवासी नितेश शुभम गुप्ता का व्यवस्थापक था। शुभम गुप्ता ने इस झूले को बुलंदशहर...