पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- झूलाघाट। नेपाल सीमा के झूलाघाट क्षेत्र इन दिनों लोग बंदरों व लंगूरों के आंतक से परेशान है। मंगलवार को स्थानीय काश्तकार महेश महर ने बताया कि पहले क्षेत्र में केवल बंदर लोगों व खेती को नुकसान पहुंचा रहे थे। लेकिन अब बंदरों के साथ ही लंगूर भी खेती को नुकसान पहुंचा रहे है। बताया बंदरों व लंगूरों के आंतक से खरक्यूड़ा, बनाड़ा, कानड़ी, जमीरपानी सहित अन्य गांव के लोग परेशान है। ग्रामीणों ने कहा बंदर व लंगूर उनके खेतों में उगे लहसुन, प्याज, मूली सहित अन्य पौधों को नुकसान पहुंचा रहे है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों व लंगूरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...